Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक ने शेयर की धोनी के साथ फोटो, साक्षी और नताशा ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। आईपीएल के 13 साल के इतिहास में पहली बार चेन्नई की टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंची है। उसने मुंबई को 115 रन का आसान लक्ष्य दिया। मुंबई की टीम ने 12.2 ओवर में विकेट गंवाए बगैर 116 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के टीम में मौजूद कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो धोनी का काफी सम्मान करते हैं और हार्दिक पांड्या भी उस लिस्ट में मौजूद है।


मैच के बाद पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ फोटो शेयर की है, जिस पर साक्षी और नताशा ने भी रिएक्शन दिया है। हार्दिक पांड्या और धोनी टीम इंडिया के लिए काफी समय तक एकसाथ क्रिकेट खेल चुके हैं, जिसके चलते दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। माही के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी पांड्या ने उनके लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। वहीं, मुंबई और चेन्नई के बीच खेले गए मैच में यह दोनों ही खिलाड़ी एक बार एक दूसरे के साथ दिखाई दिए।


पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वो धोनी के गले लगते हुए नजर आ रहे हैं और सीएसके के कप्तान के चेहरे पर एक बड़ी स्माइल है। पांड्या के इस पोस्ट पर धोनी की पत्नी साक्षी और पांड्या की वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने कमेंट में दिल वाली इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया।



Herald