Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली को दिखाना होगा दम, प्वाइंट छीनने को बेताब कोलकाता

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 42वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी. दिल्ली को नंबर-1 पर आने के लिए उसके बल्लेबाजों को कोलकाता के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा. अबु धाबी में यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा.


आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 24 मुकाबले (2008-2020) हो चुके हैं. कोलकाता को 13, जबकि दिल्ली को 11 में जीत मिली है. इसमें 2019 का एक मुकाबला भी शामिल है, जो टाई हो गया था. तब सुपर ओवर में दिल्ली ने बाजी मारी थी.


इस सीजन में दोनों के बीच हुआ पिछला मुकाबला दिल्ली ने 18 रनों से जीता था. 3 अक्टूबर को शारजाह में 229 रनों का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम 210/8 रन बना पाई थी. दिल्ली 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. केकेआर के अभी 10 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है, लेकिन इयोन मॉर्गन की अगुवाई वाली टीम प्ले ऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने अंक बढ़ाने के लिए बेताब होगी.



Herald