

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन में आज यानी शुक्रवार शाम रोमांच चरम पर होगा जब रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। तीन बार खिताब जीतने वाली चेन्नै टीम ने इस सीजन की शुरुआत तो शानदार अंदाज में की और मुंबई को हराया लेकिन फिर उसके लिए मुश्किलें बढ़ती गईं। धोनी की चेन्नै एक्सप्रेस पूरी तरह बेपटरी हो गई और उसे 10 में से केवल 3 ही मैचों में जीत मिली जबकि 7 में शिकस्त झेलनी पड़ी। चेन्नै टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 8वें नंबर पर है और उसके लिए प्लेऑफ में जगह बनाना आसान नहीं है।

चेन्नई सुपर किंग्स को अभी चार मैच और खेलने है. ये मैच हैं- मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बिना नेट रनरेट के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें चेन्नई सुपर किंग्स को बाक़ी बचे चारों मैच में जीत दर्ज करनी होगी चेन्नई को ये भी उम्मीद करनी होगी कि मौजूदा टॉप तीन टीमें (दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस ) अपने सारे बचे हुए मैच जीतते रहे. साथ ही इन तीनों टीमों के आपस में होने वाले मुकाबले से भी चेन्नई कोई लेना देना नहीं है. चेन्नई की टीम चौथे नंबर पर पहुंच सकती है अगर केकेआर बाकी बचे 4 में सिर्फ एक मैच जीते.

इसके अलावा चेन्नई को ईश्वर से ये भी प्रार्थना करनी होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स को दो से ज्यादा मैचों में जीत न मिले ऐसे हालात में चेन्नई के खाते में 14 अंक आ जाएंगे और वो बिना नेट रनरेट के सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. एक और समीकरण ये बनता है कि चेन्नई की टीम नेट रनरेट के आधार पर क्वालिफाई कर जाए. कई टीमों के 14 अंक हो सकते हैं. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को नेट रनरेट को बेहतर करने के लिए बड़े अंतर से कम से कम दो मैच जीतने होंगे. बाकी बचे सारे मैच भी जीतने होंगे
Herald