Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा बनी 'लैला', टोनी कक्कड़ के गाने पर दिखाया जलवा

स्पोर्ट्स डेस्क। युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा इन दिनों अपने डांस को लेकर छाई हुई हैं. धनाश्री वर्मा भले ही इस समय दुबई में अपने मंगेतर युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करने पहुंची हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और हमेशा अपने डांस वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में धनाश्री वर्मा का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह टोनी कक्कड़ के लैला सॉन्ग पर बीच के किनारे डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में धनाश्री वर्मा का डांस करते हुए अंदाज वाकई कमाल का लग रहा है.

धनश्री वैसे तो आईपीएल टूर्नामेंट का लुत्फ उठाने के लिए यूएई आई हुई हैं, लेकिन इस दौरान वो अपनी हॉबी यानि डांस से जुदा नहीं हो पा रही हैं. अब उन्होंने दुबई के बीच पर अपने जबरदस्त डांस के जरिए सोशल मीडिया पर सनसनी मचा कर रख दी है. धनश्री के चाहने वाले उनकी इस अदा के दीवाने हो चुके हैं.


इस डांस के लिए धनश्री ने टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) का फेमस सॉन्ग 'लैला' को चुना है,.अपने पोस्ट में उन्होंने टोनी कक्कड़ को टैग भी किया है. इस वीडियो में धनश्री किसी लैला से कम नजर नहीं आ रही हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें काफी लाइक्स मिल रहे हैं. धनश्री आईपीएल में और कितना धमाल मचाएंगी ये तो आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा.


Herald