

स्पोर्ट्स डेस्क। शाहरुख खान इन दिनों दुबई में और वह अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए हर मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच जाते हैं. हाल ही में मैच देखते हुआ शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में पिता और बेटी का पोज देखने लायक है. सुहाना मैच देख रही हैं वहीं शाहरुख खान उनके पास खड़े नजर आ रहे हैं.

बता दें किआईपीएल 2020 को लेकर फैन्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली टीम केकेआर (KKR) टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. केकेआर (KKR) ने अब तक 7 मैच खेल हैं, जिनमें 4 में टीम को जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है. हाल ही में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका क्यूट और ग्लैमरस लुक देखने लायक है. सुहाना खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं, साथ ही लोग उनके लुक की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

सुहाना खान अपनी एक तस्वीर में व्हाइट टीशर्ट में नजर आ रही हैं, जिसपर कोलकाता नाइट राइडर्स का बैच भी लगा हुआ है. फोटो में सुहाना खान का ग्लैमरस लुक काफी जबरदस्त लग रहा है. इससे इतर उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने पिता शाहरुख खान के साथ नजर आ रही थीं. सुहाना की दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है, जहां वह पिता शाहरुख खान के साथ दिखाई दे रही हैं.
Herald