Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कार्तिक त्यागी के मुरीद हुए बेन स्टोक्स, दिग्गज ब्रेट ली से की तुलना

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी आईपीएल के 13वें सीजन में कमाल नहीं दिखा पा रही है. बल्लेबाजों की नाकामी की वजह से राजस्थान रॉयल्स को पिछले तीन मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है. टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने भी स्वीकार किया कि टॉप ऑर्डर के असफल होने की वजह से टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही.

ईपीएल के इस सीजन में देवदत्त पडीक्कल से लेकर कमलेश नागरकोटी तक कई युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया और दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इसी लिस्ट में मंगलवार को युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी का नाम भी शामिल हुआ है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले और राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेल रहे कार्तिक त्यागी में मंगलवार रात मुंबई के खिलाफ पहला मैच खेला।

उनकी गेंदबाजी ने वर्ल्ड नंबर 1 ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को बहुत प्रभावित किया। स्टोक्स ने कहा- त्यागी का रनअप ब्रेट ली और बॉलिंग इशांत शर्मा जैसी है। कुछ महीने पहले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने त्यागी को एकदम पका हुआ तेज गेंदबाज बताया था। 19 साल के कार्तिक त्यागी ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू मैच खेला. मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने इस पहले मुकाबले में उन्होंने क्विंटरन डीकॉक का विकेट हासिल किया और किफायती गेंदबाजी की. चार ओवर में 36 रन देकर उन्होंने एक विकेट लिया था




Herald