

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के मौजूदा सत्र में औसत शुरुआत के बाद लगातार चार शानदार जीत दर्ज करने वाले किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने कहा कि उनकी टीम जीत की आदत डालती जा रही है जो टूर्नामेंट के पहले हाफ में नहीं थी . मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बाद पंजाब ने शनिवार को 126 रन बनाने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया.

जीत के बाद राहुल ने कहा ,‘ हम इसकी आदत डाल रहे हैं . जीत एक आदत है जो हममें पहले हाफ में नहीं थी . मैं निशब्द हूं . कम स्कोर वाले मैच में 10 . 15 रन की अहमियत भी पता चलती है . सभी ने इस जीत में योगदान दिया . खिलाड़ी ही नहीं, सहयोगी स्टाफ भी .’ राहुल ने आगे कहा, ‘ दो महीने में बहुत कुछ नहीं बदल सकता लेकिन स्टाफ ने काफी मेहनत की . हम अंकतालिका में सबसे नीचे होने पर भी घबराये नहीं . हमने कोशिशें जारी रखी और जीत की राह पर लौटने की खुशी है .
बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे. छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद शानदार रही है. हैदराबाद की टीम ने 6.2 ओवर में ही 56 रन बना लिए थे. हैदराबाद को आखिरी चार ओवर में जीत के लिए 27 रन चाहिए थे और सात विकेट उसके हाथ में थे. लेकिन तभी मैच पलट गया. हैदराबाद ने अपने बाकी बचे 7 विकेट महज 14 रन के अंदर गंवा दिए और उसे 12 रन से हार का सामना करना पड़ा.
Herald