

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 36वें मुकाबले के दूसरे सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब ने (KXIP) ने बाजी मारी. उसने मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती ध्वस्त की. रविवार रात दुबई में पंजाब ने 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 176/6 रन बनाए और मैच टाई हो गया. मुंबई ने भी पहले बल्लेबाजी करते हुए 176/6 रन बनाए थे.इस मैच के दौरान युवराज सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि कौन सी टीमें आईपीएल 2020 के फाइनल में आमने-सामने हो सकती हैं।

पहला सुपर ओवर 5-5 रनों से टाई रहा. इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ, जिसमें पंजाब ने धमाकेदार जीत हासिल की. क्रिकेट इतिहास में यह अनोखा रहा, जब एक ही मैच में दो सुपर ओवर हुए. सबसे बढ़कर रविवार को ही मौजूदा आईपीएल के 35वें मुकाबले का नतीजा भी सुपर ओवर में निकला. दिन वाले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था.
युवराज सिंह ने यह ट्वीट तब किया था, जब निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आए थे। पूरन ने 12 गेंद पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाए थे। युवी ने ट्विटर पर लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि निकोलस पूरन इस मैच में गेम चेंजर साबित होंगे। बैट में शानदार फ्लो, देखने में मजा आ रहा है। मुझे खुद की याद दिला रहे हैं वह। मैच जारी है। मेरा प्रिडिक्शन, मुझे लगता है कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी, और फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।
Herald