Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद ने टॉस जीता, केकेआर की पहले बल्लेबाजी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 35वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने हैं. हैदराबाद की टीम ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले गेंबदाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमें आज के मुकाबले को जीतकर प्वाइंट टेबल पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. केकेआर की टीम इस समय चौथे और हैदराबाद की टीम 5वें स्थान पर मौजूद है। टॉस हारकर केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतर चुकी है. केकेआर की ओर से शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ओपनिंग करने आये हैं. पहले ओवर में केकेआर का स्कोर 6 रन है. हैदराबाद की ओर से पहला ओवर संदीप शर्मा ने डाला.

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेट कीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, बासिल थम्पी

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (w), इयोन मोर्गन (c), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती



Herald