Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग बोले, मौका मिला तो राहुल तेवतिया कोरोना वैक्सीन भी बना देंगे

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शनिवार को आईपीएल-13 के मुकाबले में पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में एबी डि विलियर्स (55*) ने नाबाद अर्धशतक जड़ा और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में राजस्थान टीम हार गई लेकिन राहुल तेवतिया की तारीफ हो रही है। टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग ने भी उनकी तारीफ की।

सहवाग अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं, यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वीरू की कॉमेडी को काफी पसंद किया जाता है. अब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के क्रिकेटर राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) को लेकर ऐसा कमेंट किया है जिसे सुनकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा.


17 अक्टूबर को आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए राहुल तेवतिया ने डीप मिड विकेट बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा था, जिसकी वजह विराट कोहली को पवेलियन वापस लौटना पड़ा. सहवाग ने तेवितिया की तारीफ करते हुए लिखा है कि, 'तेवतिया कुछ भी कर सकते हैं. अगर कोविड वैक्सीन बनाने का एक मौका मिल गया, तो जैसा उनका टाइम चल रहा है, लगता है बना देंगे' राजस्थान रॉयल्स के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने अपनी टीम की जीत में कई बार अहम रोल अदा किया.



Herald