

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 19 अक्टूबर (सोमवार) को इतिहास रच डाला। धोनी आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने अपना 200वां आईपीएल मैच खेला। सीएसके की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 125 रन ही बना सकी। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 17.3 ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया मैच धोनी का 200वां आईपीएल मैच था। यह मैच हालांकि धोनी के लिए कुछ खास यादगार नहीं रहा और टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर ने 48 गेंद पर नॉटआउट 70 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ 26 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।
धोनी ने अपने 200वें आईपीएल मैच की जर्सी बटलर को गिफ्ट की। इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बटलर की फोटो शेयर की गई है, जिसमें उनके हाथ में धोनी की जर्सी है। धोनी इस मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 28 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए।
Herald