Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, जाने आज किसका पलड़ा भारी

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार क्रिकेटरों से भरी हुई किंग्स XI पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज जीत के साथ फिर से खोई हुई लय हासिल करना चाहेगी। दुबई में होने वाले इस मुकाबले में दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। अभी तक टूर्नामेंट में हैदराबाद ने जहां दो मैच जीते हैं वहीं पंजाब एक जीत के साथ निचले पायदान पर है। ऐसे में दोनों ही टीमों में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच कुल 14 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 10 बार सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की है और किंग्स इलेवन पंजाब ने चार मैच जीते हैं। बीते पांच मुकाबलों की बात करें तो किंग्स इलेवन ने तीन में जीत हासिल की हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस सीजन में दोनों टीमों ने पांच-पांच मैच खेले हैं। किंग्स इलेवन ने पांच में से सिर्फ एक मैच जीता है और वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। वहीं सनराइजर्स के चार अंक हैं और उसने दो मैच जीते हैं।



Herald