Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली को आई स्कूल की याद, शेयर की खास तस्वीर, राशिद खान और चहल ने यूं लिए मजे

स्पोर्ट्स डेस्क। KKR के खिलाफ शानदार जीत के साथ आरसीबी 14 अंक के साथ आईपीएल प्वॉइंट टेबल में अब दूसरे नंबर पर आ गई है. आरसीबी की इस सफलता के बाद कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की. विराट की इस तस्वीर पर राशिद खान और युजवेंद्र चहल ने जमकर मजे लिए. आरसीबी के खिलाड़ियों के साथ इस तस्वीर ने विराट कोहली (Virat Kohli) को स्कूल के दिनों की याद दिला दी है. विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मोहम्मद सिराज और देवदत्त पडिक्कल लाइन से खड़े हुए हैं.


इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट ने मजेदार कैप्शन दिया है. विराट ने लिखा है- यह तस्वीर मुझे स्कूल के दिनों में ले गई. एक ही क्लास के चार लड़के और एबी वह बच्चा है, जिसने अपना होमवर्क खत्म किया है और वह तैयार है. बाकी के तीन लड़के जानते हैं कि वह मुसीबत में हैं. विराट की इस तस्वीर पर फैन्स भी काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

विराट कोहली की इस तस्वीर पर सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने कमेंट करते हुए लिखा- सिराज को तो यह भी पता नहीं है कि टीचर ने कोई होमवर्क भी दिया है. वहीं, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने लिखा- और मैंने तो क्लास ही बंक कर दी आज, क्योंकि होमवर्क चेक होना था.



Herald