Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी का बड़ा बयान, कहा- इस वजह से प्लेऑफ में पहली बार नहीं पहुंच सकी टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। आईपीएल के 13 साल के इतिहास में पहली बार चेन्नई की टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंची है। उसने मुंबई को 115 रन का आसान लक्ष्य दिया। मुंबई की टीम ने 12.2 ओवर में विकेट गंवाए बगैर 116 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की इस हार से कप्तान धोनी काफी निराश नजर आए और उन्होने पहली बार प्लेऑफ में नहीं जगह नहीं बना पाने की अहम वजह बताई।


धोनी ने मुंबई के खिलाफ मिली हार के बाद कहा, 'यह चोट पहुंचाता है। हमको देखने की जरूरत है कि क्या गलत हुआ है। यह साल हमारा साल नहीं था। इस साल सिर्फ एक या दो मैचों में ही हमने बैटिंग और बॉलिंग दोनों अच्छी करी बस। आप 10 विकेट से हारते है या फिर 8 विकेट से यह मायने नहीं रखता है।

मुझे लगता है कि दूसरा मुकाबला पूरी तरह से गेंदबाजों का था। हमारी बैटिंग इस साल नहीं चली। रायुडू चोटिल हो गए और बाकी बल्लेबाज अच्छा परफॉर्म नहीं कर सके, जिसके चलते बैटिंग ऑर्डर पर प्रेशर बढ़ता चला गया। जब ओपनर अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहते हैं, तो मि़डिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर काफी दबाव पड़ जाता है। क्रिकेट में जब आप एक मुश्किल दौर से गुजर रहे होते हैं, तो आपको लक की भी जरूरत होती है, लेकिन इस टूर्नामेंट में हमारे पक्ष में कुछ भी नहीं रहा।



Herald