Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डिविलियर्स को छठे नंबर पर उतारकर फंस गए कोहली! बाद में दी सफाई

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 31वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 8 विकेट से हरा दिया। शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। बंगलौर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बनाकर मैच जीत लिया।


पंजाब के खिलाफ विराट कोहली ने उन्हें छठे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा. डिविलियर्स छठे नंबर पर उस वक्त बैटिंग के लिए आए जब आरसीबी का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 127 रन था. लिहाजा वो 5 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. सवाल उठता है कि आखिर विराट ने ये गलती कैसे कर दी. जानकारों के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता विराट कोहली पंजाब के लेग स्पिनर से डर गए थे. आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2018 के आईपीएल से लेकर अब तक डिविलियर्स 8 बार और विराट 6 बार लेग स्पिनर का शिकार हुए हैं.

ऐसे में पंजाब ने इस मैच के लिए मुरुगन अश्विन और रवि बिश्नोई को मौका दिया. विराट कोहली पंजाब की इस चाल में फंस गए. विराट ने बाद अपने इस फैसले पर सफाई देते हुए कहा कि राइट और लेफ्ट कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया गया. उन्होंने कहा, 'बाहर से हमें मैसेज आया था कि हमें राइट और लेफ्ट कॉम्बिनेशन रखना है. दरअसल उनके पास दो लेग स्पिनर थे. देखिए कई बार आपके फैसले नतीजों में नहीं बदलते हैं. फिर भी 170 से ज्यादा का स्कोर अच्छा था.



Herald