Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने डिविलियर्स को बताया 'सुपर ह्यूमन', कार्तिक ने कहा-एबी को रोकना मुश्किल

स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर मिली 82 रन की शानदार जीत का श्रेय एबी डिविलियर्स को दिया है. मैन ऑफ द मैच डिविलियर्स ने की 33 गेंद में 73 रन की ताबड़तोड़ पारी के दौरान पांच चौके और छह छक्के जड़े एबी डिविलियर्स ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन रनों और चौकों-छक्कों की उनकी भूख आज भी कम नहीं हुई है। क्रिकेट के मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर डिविलियर्स की खतरनाक बल्लेबाजी एक बार फिर से सोमवार को आईपीएल में देखने को मिली। शारजाह के मैदान में कोलकाता के खिलाफ डिविलियर्स पुराने अंदाज में नजर आए।


कोहली ने कहा, ‘हम इस स्कोर से खुश थे. पिच सूखी थी और दिन अच्छा था तो हमने सोचा ओस नहीं होगी. लेकिन एक ‘सुपर ह्यूमन’ (डिविलियर्स) को छोड़कर हर बल्लेबाज को पिच पर परेशानी हुई.’ कोहली ने कहा कि टीम 165 रन के करीब स्कोर बनाने की सोच रही थी लेकिन डिविलियर्स की बल्लेबाजी के कारण हम 195 रन का लक्ष्य दे सके. यह पारी अविश्वसनीय थी. मुझे लगा कि मैंने कुछ ही गेंद खेली है और मैं भी शायद स्ट्राइक करना शुरू कर दूंगा.’

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी डिविलियर्स की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, ‘एबी बेहतरीन खिलाड़ी है. उसे रोकना मुश्किल है. उसने ही दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा किया. हमने सबकुछ करने की कोशिश की. सिर्फ इनस्विंग होती यार्कर ही उसे रोक पा रही थी, वर्ना सभी गेंद बाहर जा रही थीं.’ कार्तिक ने कहा कि हमें कुछ चीजें बेहतर करने की जरूरत है. भले ही हम उन्हें 175 रन पर रोक देते लेकिन हमें बल्लेबाजी को बेहतर करना होगा.



Herald