Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा- इस बल्लेबाज को जरूर चुभा होगा टीम से बाहर बैठना

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के इस सीजन में टीमों ने अनुभवी खिलाड़ियों की जगह युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका दिया है, यही वजह है कि इस फॉर्मेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों को इस साल बेंच पर आराम करना पड़ा है। इस लिस्ट में क्रिस गेल का नाम भी शामिल है, जिनको पंजाब की टीम ने शुरुआती मैचों में मौका नहीं दिया था। बीसीसीआई के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने गेल को प्लेइंग XI में जगह ना देने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि क्रिस गेल को पहले सात मैचों में बाहर बैठकर कैसा लगा होगा? क्रिस गेल जनवरी से अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं अंततः रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने अपना पहला मैच खेला. उन्होंने अर्द्धशतक बनाया. गेल ने जितने भी मैच खेले, उनमें किंग्स इलेवन पंजाब को जीत मिली. उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब का 'लकी चार्म' कहा जा रहा है. अब क्रिस गेल खुश हैं.


सौरव गांगुली को यह बात बुरी लगती है कि बड़े खिलाड़ी बाहर बैठें. उन्होंने कहा, ''हमें लगता है कि क्रिस गेल हंस रहे हैं. यहां वहां घूम रहे हैं, लेकिन बाहर बैठना उन्हें भी चुभता होगा. ये चीजें हैं, जो उनसे सीखी जा सकती हैं. आईपीएल बहुत ज्यादा प्रतियोगी है. किसी भी टीम की प्लेइंग इलेवन में किसी की जगह सुनिश्चित नहीं है. आप इस बात को कैसे सही ठहराएंगे कि इमरान ताहिर, बिली स्टानलेक, मिशेल मैक्लेनाघन और मिशेल सैंटनर ने आईपीएल 2020 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. यहां तक कि ऑल राउंडर जेम्स नीशम को भी बेहद कम अवसर मिले.



Herald