Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जगाए रखने के लिए भिड़ेंगी पंजाब-हैदराबाद टीमें, जानें किसका पलड़ा भारी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन में आज डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) है। पहला मुकाबला अबु धाबी में दोपहर 3:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दुबई में शाम 7:30 बजे करो या मरो के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी है। हारने वाली टीम को प्ले-ऑफ के लिए अपने बचे सभी मैच जीतने होंगे।

किंग्स इलेवन के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन पिछले तीन मैचों में उसने शानदार प्रदर्शन किया है। किंग्स इलेवन ने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराया तथा केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी।


दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 15 मैच खेले गए हैं। जिसमें से हैदराबाद ने 11 जीते हैं। जबकि पंजाब सिर्फ 4 मैच जीतने में सफल रही है। दुबई इंटरनेशनल इस्टेडियम में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो, हैदराबाद ने यहां अब तक 8 मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 5 जीते और 3 में उसे हार मिली है। वहीं पंजाब के अब तक यहां 7 मैच हुए हैं। जिसमें से उसने 5 जीते हैं और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।



Herald