

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 43वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार गेंदबाज संदीप शर्मा ने शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कमाल कर दिया. उन्होंने विकेटों का शतक पूरा कर लिया है. संदीप ने 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह कमाल किया पंजाब के मनदीप आईपीएल के उनके 100वें शिकार बने. संदीप ने मनदीप को डीप स्क्वॉयर लेग पर राशिद खान के हाथों कैच आउट करवा दिया. मनदीप सिर्फ 17 रन ही बना सके.

संदीप शर्मा ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बढ़िया गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में 29 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इस मैच में लिए पहले विकेट के साथ ही संदीप शर्मा ने आईपीएल में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए। उन्होंने पंजाब के ओपनिंग बल्लेबाज मंदीप को आउट करके विकेटों का अपना शतक पूरा किया। संदीप शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में 100 विकेट लेने वाले 15वें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से पहले इस उपलब्धि को हासिल किया है। दरअसल, बुमराह और संदीप शर्मा दोनों ने ही आईपीएल में अबतक 87 मैच खेले हैं, बुमराह के नाम अभी कुल 99 विकेट हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेदबाज लसिथ मलिंगा हैं, जिनके नाम इस फटाफट लीग में कुल 170 विकेट हैं। उनके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली के स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा (160) और पीयूष चावला (156) हैं। हैदराबाद की तरफ से इस लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल हैं, जिनके नाम कुल 136 विकेट हैं।
Herald