Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डिविलियर्स की अविश्वसनीय पारी के बाद विराट हुए उनके मुरीद, तारीफ में बोल दी ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाए। उसकी ओर से स्टीव स्मिथ हाइएस्ट स्कोरर रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलौर ने 19.4 ओवर में 3 विकेट पर 179 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।


विराट ने कहा, 'एबी हमेशा ही ऐसा खिलाड़ी रहा है जो परिस्थितियों को देखकर अपने खेल को इसके अनुसार ढालने के लिए तैयार रहता है। मेरी नजर में वह आईपीएल का सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी है। उन्होंने कहा, ‘अगर वह चल जाता है तो प्रतिद्वंद्वी टीम को पता चल जाता है कि उनके पास कम मौका है और इसके पीछे कारण भी है। उन जैसे खिलाड़ी की मौजूदगी से टीम हमेशा महसूस करती है कि हम मैच में कभी भी बाहर नहीं हैं।


कोहली ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो आप लक्ष्य का पीछा करने में हमेशा तनाव में रहते हो क्योंकि आपको नहीं पता कि एबी को कितनी गेंद खेलने को मिलेंगी। गुरकीरत (सिंह मान) को भी श्रेय जाता है, वह एबी के साथ डटे रहे। यह मायने नहीं रखता कि गेंदबाज कोन है, उसे (एबी) जो करना है वह करता है।



Herald