

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स ने नाबाद 107 और संजू सैमसन ने नाबाद 54 रन बनाए। दोनों की धमादेकार पारियों की बदौलत राजस्थान ने टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की। स्टोक्स आईपीएल 2020 में शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई ने राजस्थान को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य दिया। इसे स्टीव स्मिथ की टीम ने 18.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया।

उन्होंने कहा ,‘मैं जरूरी रनरेट की तरफ देख ही नहीं रहा था. मैं बस गेंद को उसकी गुणवत्ता के आधार पर खेल रहा था. मुझे जमने में पांच छह गेंद का समय लगा.’ चोटिल रोहित शर्मा की जगह मुंबई की कमान संभाल रहे कायरन पोलार्ड ने स्टोक्स और सैमसन की तारीफ की. उन्होंने कहा ,‘मुझे लगा कि हार्दिक (पंड्या) ने हमें मैच में लौटा दिया है लेकिन स्टोक्स और सैमसन ने कमाल की पारियां खेली. विकेट अच्छा था जिस पर थोड़ी सी ओस थी.

रॉयल्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया.’ उन्होंने हालांकि कहा कि इस हार का उनके अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा ,‘हमें अभी तीन मैच और खेलने है. हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आज हमारे गेंदबाजों का दिन नहीं था. हार्दिक के लिये दुखी हूं कि इतनी उम्दा पारी खेलने के बावजूद टीम जीत नहीं सकी.
Herald