

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 11 में से 8 मुकाबलों में हार का सामना करने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कोशिश रविवार को आरसीबी (CSK) के खिलाफ जीत दर्ज कर सम्मान हासिल करने की होगी. सीएसके के नाम 11 मैचों में 6 प्वॉइंट हैं और टीम अपने तीनों मैचों को बड़े अंतर से जीत कर प्लेऑफ में अगर-मगर के फेर के साथ पहुंच सकती है. इसके लिए दूसरी टीमों के नतीजे भी उसके मुताबिक होने चाहिए.

आईपीएल की 3 बार की चैंपियन मौजूदा सीजन में हर विभागों में संघर्ष कर रही है. युवा खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं जताने के लिए टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की आलोचना भी हुई. सीएसके ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ युवा ऋतुराज गायकवाड़ और नारायण जगदीशन को प्लेइंग XI में शामिल किया, लेकिन दोनों बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हो गए. शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सैम कुरेन के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका. ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के आगे सीएसके पावरप्ले में 5 विकेट पर सिर्फ 21 रन बना सका. टीम के गेंदबाज भी कोई प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और उसे पहली बार 10 विकेट की हार का सामना करना पड़ा. सैम कुरेन ने टूर्नामेंट के 11 मैचों में 173 रन और 10 विकेट लिए है. उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी निरंतर प्रदर्शन नहीं कर सका.

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसी, अंबाती रायडू, एन जगदीशन, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर, लुंगी एनगिडी.
आरसीबी संभावित प्लेइंग XI: आरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत सिंह मान, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
Herald