

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2020 के 25वें मैच में आमने सामने होंगे. कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स टीम मौजूदा सीजन में अब तक 5 मैचों से 6 अंक हासिल करने में सफल रही है वहीं धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरी जीत का इंतजार है. चेन्नई अब तक 6 मैच खेल चुकी है जिसमें से उसे 4 में हार का सामना करना पड़ा है.

दुबई और अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। दुबई में तापमान 24 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, अबु धाबी में तापमान 28 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दोनों जगह पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। दुबई में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। वहीं, अबु धाबी में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

दुबई में इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है। वहीं, अबु धाबी में पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।
Herald