Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK और RR को जीत की तलाश, कुछ बदलाव के साथ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI


स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का मौजूदा सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरुआत से ही अच्छा नहीं रहा है. टूर्नामेंट शुरू होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को जीत की राह नहीं मिल पा रही है.सीएसके अबतक 9 मैचों में से केवल तीन में जीत हासिल कर सकी है और आईपीएल प्वॉइंट टेबल में सातवें स्थान पर है. शनिवार को हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शारजाह में उन्हें छठा मैच हराया. इस तरह लगातार हार का सामना कर रही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस साल प्लेऑफ का सफर आसान नहीं है. फाफ डुप्लेसी के 47 गेंदों में 58 रन और अंपाती रायडू के 25 गेंदों में 45 रनों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स 179 रन बना सकी. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन के शतक और अक्षर पटेल के 5 गेंदों पर 21 रनों के सहारे पांच विकेट से मैच जीत लिया.

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स 14 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई. हालांकि, अभी चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है. वह अब भी टॉप 4 में आ सकती है. उन्हें अगला मैच सोमवार (19 अक्टूबर) को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलना है. दोनों ही टीमें नौ मैचों में छह अंक और कमजोर रन रेट के आधार पर अंक तालिका में सातवें और आठवें स्थान पर हैं। ऐसे में सोमवार को होने वाले मुकाबले में दोनों के लिए किसी भी कीमत पर जीत जरुरी है। आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI


राजस्थान रॉयल्स

रोबिन उथप्पा, स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, राहुल तेवतिया, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, वरुण आरोन

चेन्नई सुपर किंग्स


फाफ डुप्लेसिस, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, सैम करन, जोस हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और कर्ण शर्मा



Herald