Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK vs DC: इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती हैं चेन्नई -दिल्ली की टीमें

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 34वें मैच में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने होंगी. महेंद्र सिंह धोनी की कुशल कप्तानी से चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान फिर से पटरी पर लौट आया है, लेकिन उसे शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों में 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि चेन्नई को इतने ही मैचों में तीन जीत मिली है और वह अंक तालिका में छठे पायदान पर है.

चेन्नई का सामना अब उस टीम से है जो लगातार अच्छे प्रदर्शन से आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। दिल्ली की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्ट्जे ने गेंदबाजी का जिम्मा बखूबी संभाला है। नोर्ट्जे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 156.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। आइए नजर डालते हैं आईपीएल के इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है-

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:


चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), एन जगदीशन, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, जोश हेजलवुड, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, इनरिच नॉर्टजे, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा।



Herald