

स्पोर्ट्स डेस्क | आज शायद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस 3 बार की चैंपियन टीम को चैंपियनों की तरह ही खेलते हुए देख सकते है. वजह ये है कि आज मैच में टीम के दो बड़े खिलाड़ियों की वापसी होगी. अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो फिट हैं और दोनों ही खिलाड़ी आज मैच में खेलते हुए दिखेंगे.
कैसा रहेगा मौसम

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. हालांकि, खिलाड़ियों को यहां भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही यहां ओस की भी अहम भूमिका होगी. पिछले छह मुकाबले में यहां दो मैचों का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ है.
पिच रिपोर्ट

शारजाह और अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम की तुलना में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बिल्कुल अलग है. यहां का मैदान काफी बड़ा है. वहीं यहां पिच पर घास भी मौजूद रहेगी. ऐसे में तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिलने की पूरी संभावना है. दोनों ही टीमें इस मैदान पर तीन-तीन स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती हैं. हालांकि यहां पिछली 12 पारियों में तीन बार 200 से ज्यादा स्कोर बने हैं.
Herald