Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वार्नर ब्रिगेड के सामने होगी धोनी की CSK, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का 29वां मैच दुबई में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों के लिए ही आज जीत जरुरी है। हैदराबाद की टीम जीत के बाद जहां शीर्ष चार में पहुंच जाएगी वहीं चेन्नई जीत के साथ प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखेगी। ऐसे में दोनों ही टीमें आज अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियो के साथ ही मैदान में उतरना चाहेंगी। लीग स्टेज के आधे मैच पूरे हो चुके हैं। अंक तालिका में हैदराबाद पांचवें और चेन्नई सातवें स्थान पर है। सीएसके के 4 अंक हैं। महेंद्र सिंह धोनी की टीम को हर हाल में जीत चाहिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो हैदराबाद की टीम में पिछले मैच में विजय शंकर को अब्दुल समद की जगह रखा गया था। वे इस मुकाबले में अपनी जगह कायम रख सकते हैं। सीजन में सिर्फ एक मैच में अर्धशतक लगाने वाले प्रियम गर्ग को भी फिर से मौका दिया जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, खलील अहमद।

चेन्नई सुपरकिंग्स: शेन वॉटसन, एन जगदीशन, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, सैम करन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर।



Herald