

स्पोर्ट्स डेस्क। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बाकी टीमों के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगी और इसमें उसका पहला निशाना जीत के लिए बेताब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) होगा जिसके खिलाफ उसे गुरुवार को दुबई में मैच खेलना है। केकेआर के 12 मैचों में 12 अंक हैं और उसे प्लेऑफ में जगह सुरक्षित करने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे।

चेन्नई आठ टीमों की तालिका में अंतिम स्थान पर है और उसकी टीम अब प्रतिष्ठा की खातिर मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट के इस दौर में कुछ टीमों की हार जीत से कई टीमें 14 या 16 अंक तक पहुंच सकती हैं और ऐसे में बेहतर रन गति से प्लेऑफ के स्थानों का निर्धारण होगा। इसे ध्यान में रखते हुए केकेआर के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करना महत्वपूर्ण है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नारायण, पैट कमिंस, लौकी फर्गुसन, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, फैफ डु प्लेसी, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, एमएस धोनी (कप्तान), सैम कुर्रन, रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मोनू कुमार।
Herald