Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK का आज चैंपियन मुंबई इंडियंस से 'करो या मरो' का मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के इस सत्र में अभियान बद से बदतर होता जा रहा है. ऐसे में शुक्रवार (23 अक्टूबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उम्मीद है कि सीएसके अपने कुछ युवा खिलाड़ियों को आजमाए. हालांकि, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद स्वीकार किया कि सत्र उनके लिए शायद खत्म हो चुका है.


लेकिन टीम अगर अपने बचे हुए चारों मैच जीत ले तो भी वह 14 अंक हासिल कर सकती है, जिससे उन्हें अगर-मगर से प्ले ऑफ में जगह बनाने का मौका मिल सकता है.जैसा कि मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी उम्रदराज खिलाड़ियों से भरी टीम पिछले दो सत्र में अच्छा करने के बाद अब चमक खोती जा रही है, जिसने 2018 में खिताब जीता और फिर अगले साल फाइनल में प्रवेश किया.

टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में मुंबई इंडियंस पर जीत हासिल करने के बाद उसके लिए चीजें खराब होती रही. टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों करार शिकस्त झेलनी पड़ी और अब ड्वेन ब्रावो भी उसके साथ नहीं होंगे, जो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए.



Herald