Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

DC को लेकर रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग के ‘दूसरे हॉफ’ में खेलना ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात की पिचें धीमी होती जायेंगी. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले बुधवार को मिली जीत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 160 रन के करीब का स्कोर भी अच्छा साबित होगा. दिल्ली कैपिटल्स 12 अंक के साथ प्ले ऑफ स्थान में पहुंचने के करीब है और अगले छह मैचों में दो जीत से टीम टूर्नामेंट के अंतिम हफ्ते के लिये स्थान पक्का कर लेगी. पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैं एक चीज खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के शुरू से कह रहा हूं कि मैं चाहता हूं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टूर्नामेंट के शुरू वाले हिस्से में नहीं बल्कि पीछे वाले हॉफ में खेलें.


दिल्ली को अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ खेलना है. मैच से पहले पोंटिंग ने कहा है कि, 'इस सीजन अभी तक चीजें अच्छी रही हैं. लेकिन मैं वो इंसान नहीं हूं जो ज्यादा दूर देखने की कोशिश करता हो क्योंकि मैं जानता हूं कि कितनी जल्दी आईपीएल बदल सकता है. हमने पहले देखा है कि टीम ने अपने शुरुआती सभी छह मैचों में जीत हासिल की लेकिन फिर भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाईं’.

उन्होंने कहा, ‘इसलिए हम चीजों पर नजर रखेंगे. मुझे लगता है कि हमने भले ही आठ में से छह मैच जीते हों लेकिन हमने अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेली है’. पोंटिंग ने कहा है कि वह अपने खिलाड़ियों से कह रहे हैं कि दूसरे हाफ में वह अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने पर ध्यान दें. पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘एक चीज मैं टूर्नामेंट की शुरुआत से ही कह रहा हूं कि मैं चाहता हूं कि हमारे खिलाड़ी दूसरे हाफ में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलें, पहले हाफ में चाहे भले ही न खेलें’.



Herald