

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उनके वीडियो और फोटो हमेशा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. ऐसा ही हाल धनाश्री वर्मा के एक डांस वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है, जिसे भी खूब पसंद किया जा रहा है.
धनाश्री का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें वो इस बार माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने 'चने के खेत में' गाने पर जबरदस्त डांस किया, जिसपर लोग सीटियां बजाने लगे. इस वीडियो को डांस फैकल्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे हजारों में व्यूज मिल चुके हैं.
ब्लू टॉप और ग्रे जींस में नजर आ रही धनाश्री के डांस को देखकर लोग सीटियां बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब उनका डांस वीडियो सामने आया हो बल्कि वो डॉक्टर होने के बावजूद डांस में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं. उनका डांसिंग वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं.
Herald