Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Federer ने नडाल को 20वां ग्रैंड स्लेम जीतने पर दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। 2० बार के ग्रैंड स्लेम विजेता स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने स्पेन के राफेल नडाल को उनके करियर का 2०वां ग्रैंड स्लेम जीतने पर शुभकामनाएं दी है। क्ले कोर्ट के बेताज बादशाह नडाल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को रविवार को एकतरफा अंदाज में 6-०, 6-2, 7-5 से हराकर क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने फेडरर के 2० ग्रैंड स्लेम जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

फेडरर ने ट््वीट कर कहा, ''मैं हमेशा से ही अपने दोस्त नडाल का एक व्यक्ति औरè चैंपियन के तौर पर बहुत सम्मान करता हूं। कई वर्षों तक मेरे कड़ी प्रतिद्बंद्बी होने के नाते मेरा मानना रहा है कि हम एक दूसरे को कड़ी चुनौती पेश करते हैं। उनके 2०वां ग्रैंड स्लेम जीतने पर बधाई देना मेरे लिए सम्मान की बात है।

उन्होंने कहा, ''यह भी अपने आप बेहद शानदार बात है कि नडाल ने 13वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है जो खेल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मैं उनकी टीम को भी बधाई देना चाहता हूं क्योंकि कोई भी व्यक्ति अकेले सबकुछ हासिल नहीं कर सकता। नडाल आपने बेहतरीन प्रदर्शन किया और आप जीत के हकदार थे।

नडाल ने 13 बार फ्रेंच ओपन, चार बार यूएस ओपन, दो बार विम्बलडन और एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है जबकि फेडरर ने आठ बार विम्बलडन, छह बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, पांच बार यूएस ओपन और एक बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया है। जोकोविच 17 ग्रैंड स्लेम खिताब के साथ तीसरे स्थान पर हैं।(एजेंसी)