Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

France में फिर लागू होगा कर्फ्यू

पेरिस ।फ्रांस के इमैनुएल मैक्रोन ने कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए शुक्रवार से देश में कफ्र्यू लगाये जाने की घोषणा की है। शहरों में कफ्र्यू रात नौ बजे से सुबह 6 बजे तक लागू होगा। श्री मैक्रोन ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा, '' कफ्र्यू इले-डी-फ्रांस क्षेत्र और आठ महानगरीय क्षेत्र - ग्रेनोबल, लिले, रूयन, लियोन, ऐक्स-मार्सिले, सेंट-इटियेन, टूलूज़, मोंटेनेलियर और रूएन पर लागू होगा। उन्होंने कहा, ''फ्रांस कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में प्रति दिन औसतन संक्रमण के 2०,००० नए मामले सामने आ रहे है। ''हम अब ऐसे चरण में प्रवेश कर चुके हैं, जहां इसे हर हाल में रोकना होगा।

उन्होंने कहा कि पूरे देश को फिर से बंद करना 'असंगत होगा , इसलिए कफ्र्यू एक 'उचित उपाय है। उन्होंने कहा, '' स्थिति नियंत्रण में है, हम ऐसी स्थिति में हैं, जो चिताजनक है और दहशत नहीं आना चाहिए हैं। हमने शुरुआती लहर से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि कफ्र्यू के दौरान रात नौ से सुबह छह बजे के बीच यातायात पर प्रतिबंध नहीं है, लेकिन यात्रा को सीमित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ''हमें सभी क्षेत्रों में काम करने में सक्षम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स शीघ्र ही संवाददाता सम्मेलन को इन उपायों के बारे में जानकारी देंगे।(एजेंसी)