Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महाराष्ट्र के Hockey खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया

मुंबई।महाराष्ट्र के लगभग 15० हॉकी खिलाड़ियों ने हॉकी इंडिया की मानक संचालन प्रक्रिया और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अभ्यास शुरू कर दिया है। हॉकी महाराष्ट्र के महासचिव मनोज भोरे ने कहा, ''हमारे खिलाड़ी लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे और इसलिए उन्हें अभ्यास करते हुए देखकर अच्छा लग रहा है।

हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी खिलाड़ी और अधिकारी दिशानिर्देशों का सही तरह से पालन करें। हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी जल्द ही अपनी फार्म हासिल कर लेंगे। हाकी महाराष्ट्र के अध्यक्ष हितेश जैन ने कहा कि संघ ने पिछले कुछ महीनों में आधारभूत ढांचा तैयार करने पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा, ''जुलाई में पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में हाकी टर्फ बिछायी गयी जिससे खिलाड़ियों को काफी मदद मिलेगी। (एजेंसी)