

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल सोमवार को कौन बनेगा प्वाइंट टेबल का 'सरताज' की जंग में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर 59 रनों से जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस की अगुवाई में 196 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। इसके बाद कगिसो रबाडा और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी के दम पर बैंगलोर को 137 रनों पर रोक दिया।

रबाडा ने चार विकेट झटक कर पर्पल कैप पर भी कब्जा किया। इस मैच के दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने फील्डिंग के दौरान गलती से गेंद पर लार लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया।
— pant shirt fc (@pant_fc) October 5, 2020दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ मैच में कोहली ने शॉर्ट कवर पर फील्डिंग करते हुए अपनी तरफ तेजी से आती गेंद को रोका और उसके बाद उस पर लार लगा दी। यह घटना दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर में घटी जब सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की तीसरी गेंद को ड्राइव किया था। कोहली को हालांकि तुरंत ही अपनी गलती का अहसास हो गया था और उन्होंने हाथ उठाकर इसे स्वीकार किया.शॉ के करारे शॉट और कोहली की शानदार फील्डिंग को देखकर दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने तुरंत ही ट्वीट करके उनकी प्रशंसा की.
Herald