

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 38वें मैच में शिखर धवन ने आईपीएल में वो करके दिखाया, जो आजतक कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं कर सका है। धवन ने आईपीएल में लगातार दो सेंचरी लगाने का खास रिकॉर्ड अपने नाम किया, उनसे पहले किसी भी बल्लेबाज ने ऐसा नहीं किया है। पंजाब के खिलाफ खेले मैच में धवन ने 61 गेंदों में 106 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आईपीएल में लगातार दो शतक जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं. हालांकि उनका यह शतक बेकार गया. दिल्ली को पंजाब के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब के खिलाफ शिखर धवन ने 61 गेंदों में नाबाद 106 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. धवन ने 19वें ओवर में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारी के दौरान 57 गेंदों में शतक और 28 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे.

धवन IPL इतिहास के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस लीग में लगातार दो शतक जड़े हैं. धवन ने इससे पहले शारजाह में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी. धवन ने पारी के 13वें ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर छक्का लगाकर इस टूर्नामेंट में 5000 रनों के आंकडे को छूने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए. उनसे पहले सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
Herald