

स्पोर्ट्स डेस्क। रविवार को आईपीएल के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेव पंजाब आमने सामने होंगे। आईपीएल के 13वें सीजन में तीन बार की चैंपियन सीएसके की शुरुआत निराशाजनक हुई। हालांकि, चेन्नई इस सीजन में अपने अभियान की शुरुआत मुंबई पर जीत से की थी। मगर इसके बाद उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। हार की हैट्रिक से चिंचित सीएसके पंजाब के खिलाफ अपनी मुश्किल परिस्थितियों के जवाब ढूंढने को बेताब होगी।

आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अब तक 21 मुकाबले (2008-2019) हो चुके हैं. चेन्नई ने 12 और पंजाब ने 8 मैच जीते हैं, जबकि 2010 में एक मुकाबला टाई रहने पर सुपर ओवर में पंजाब ने बाजी मारी थी. यानी चेन्नई 12-9 से आगे है.

किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच IPL-2020 का 18वां मैच दुबई के इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच IPL-2020 का 18वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा।
Herald