Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020 Orange Cap: रेस में विराट कोहली पहुंचे नंबर तीन पर, जानिए टॉप 5 में कौनसे प्लेयर्स हैं शामिल

ड्रीम 11 आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतक लगाया। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में वे ऑरेंज कैप टैली में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

कोहली ने अब 11 मैचों में 59.28 की औसत से 415 रन बनाए हैं।

इस बीच, उसी मैच में सीएसके के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने 25 रन बनाकर टॉप रन स्कोरर टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने अब तक 12 मैचों में 401 रन बनाए हैं

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल अभी भी ऑरेंज कैप की अगुवाई कर रहे हैं क्योंकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 567 रन बनाए हैं जिसमें पांच अर्द्धशतक और एक शतक शामिल है।

इस सूची में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हैं जिन्होंने 11 मैचों में दो शतक और दो अर्द्धशतक सहित 471 रन बनाए हैं। उनका औसत 66.42 है

KXIP के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अब टैली में पांचवें स्थान पर हैं क्योंकि उनके नाम 398 रन हैं और उनका औसत 39.80 है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक दो अर्द्धशतक और शतक बनाए हैं।