Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020 : कौन है Orange Cap और Purple Cap पॉइंट टेबल में नं 1, यहाँ देखें लेटेस्ट टेबल

दिल्ली कैपिटल को बैक टू बैक तीसरी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली को हैदराबाद ने 88 रनों के बड़े मार्जिन से हराया। दिल्ली अभी भी 14 पॉइंट्स के साथ आईपीएल पॉइंट टेबल में तीसरी पोजीशन पर बरक़रार है।

मुंबई इंडियंस अभी भी 14 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है और उनका नेट रन रेट +1.252 है। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दूसरे स्थान पर है।

ऑरेंज कैप

595 रनों और 60 के औसत के साथ किंग्स इलेवन पंजाब केएल राहुल अभी भी टॉप पोजीशन पर हैं और उनके बाद 222 रनों के साथ शिखर धवन दूसरे स्थान पर हैं।

SRH के कप्तान ने भी टॉप 5 पोजीशन में अपनी जगह बना ली है। वे 436 रन बना कर तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली 415 रन के साथ चौथे, फाफ डु प्लेसिस (401) के साथ पांचवे स्थान पर हैं।

पर्पल कैप

कैगिसो रबाडा अभी भी 23 विकेट लेकर पर्पल कैप पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी ने 20 विकेट झटके और वो दूसरे स्थान पर हैं। राशिद खान, जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह क्रमश: 17-17 विकेट के साथ तीसरे, चौथे पांचवें स्थान पर रहे।