Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020 Point Table: Mi पहुंची नंबर 1 पोजीशन पर, जानिए कौनसी टीम है कौनसे स्थान पर

इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें एडिशन की शुरुआत 19 सितंबर को हुई थी जिसमें गत चैंपियन मुंबई इंडियंस 2020 के एडिशन के शुरुआती मैच में अबू धाबी में तीन बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से हार गए थे।

वर्तमान में पॉइंट टेबल में नंबर वन पोजीशन पर मुंबई इंडियंस है। मुंबई इंडियंस के 14 पॉइंट्स है और टीम ने 11 में से 7 मैच जीते हैं। मुंबई की रन रेट +1.252 है।

दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है जिसके भी 14 पॉइंट्स है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी 11 में से 7 मैच जीते हैं। दिल्ली की रनरेट +0.434 है।

तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 14 पॉइंट्स के साथ नंबर तीसरे नंबर है और टीम ने 11 में से 7 मैच जीते हैं। बैंगलुरु की रन रेट +0.092 है।

प्रारूप आठ टीमों में से प्रत्येक के साथ एक दूसरे के खिलाफ खेलने के साथ ही रहता है। प्रत्येक मैच के विजेता को दो पॉइंट्स दिए जाएंगे, जबकि एक पॉइंट बिना किसी परिणाम के टीम को दिया जाएगा। परिणाम टाई के मामले में 'सुपर ओवर' के माध्यम से तय किया जाएगा।

स्टैंडिंग में टॉप चार टीमें नॉक आउट के लिए क्वालीफाई करेंगी। टॉप 2 टीमें क्वालिफायर 1 में एक दूसरे से भिड़ेगी और विनर सीधे फाइनल में जाएगा।

टॉप 2 टीमों को 2 बार फाइनल मैच खेलने का मौका मिलता है जबकि तीसरी और चौथी पोजीशन की टीमों को 1 ही मौका मिलता है।