Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020 Purple Cap, जानिए लेटेस्ट टेबल के हिसाब से कौन है टॉप 5 बॉलर्स रेस में शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें एडिशन की शुरुआत 19 सितंबर को हुई थी जिसमें गत चैंपियन मुंबई इंडियंस 2020 के एडिशन के शुरुआती मैच में अबू धाबी में तीन बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से हार गए थे।

इस समय पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर मुंबई है जिसके 14 पॉइंट्स हैं। मुंबई इंडियंस के 14 पॉइंट्स है और टीम ने 11 में से 7 मैच जीते हैं। मुंबई की रन रेट +1.252 है।

बात करें पर्पल कैप की तो, इस लिस्ट में अभी भी दिल्ली के कागिसो रबाड़ा नंबर 1 पोजीशन पर अपने कब्जे को बरकरार रखे हुए हैं। उन्होंने 11 मैचों में 43.4 ओवर में 23 विकेट्स लिए हैं।

जोफ्रा आर्चर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने 12 मैचों में 47.4 ओवरों में 17 विकेट्स चटकाए हैं। जसमीत बुमराह लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं और उन्होंने 12 मैचों में 44 ओवरों में 17 विकेट्स लिए हैं।