Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020 : पंजाब और मुंबई के बीच आज का मुकाबला, दोनों ही टीम हार के बाद जीत के लिए करेगी मशक्कत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : आईपीएल 2020 के 13वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबला होगा. दोनों ही टीम अपने पिछले मैच में हार के साथ इस मुकाबले में उतर रही है. पंजाब और मुंबई इस मैच में जीत हासिल कर एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी. किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. राहुल ने मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है.

बता दें कि पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ राजस्थान ने रिकॉर्ड तोड़ चेज किया था. वहीं, मुंबई को सुपर ओवर में विराट सेना ने पटखनी दी थी. ऐसे में फॉर्म में चल रही दोनों टीमों के बीच बड़े मैदान पर कांटे की टक्कर गुरुवार को देखने को मिलेगी.

मुंबई इंडियंस का प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है. रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह

किंग्स इलेवन पंजाब का प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है. लोकेश राहुल (कप्तान / विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, करून नायर, जेम्स नीशम, सरफराज खान, कृष्णप्पा गौथम, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल और रवि बिश्नोई

The post IPL 2020 : पंजाब और मुंबई के बीच आज का मुकाबला, दोनों ही टीम हार के बाद जीत के लिए करेगी मशक्कत appeared first on Live Cities.