Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020 में आज होगा दिलचस्प मुकाबला, दुबई में भिड़ेंगी विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की टीम

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: आईपीएल के 13वें सीजन में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होना है. आज विराट कोहली की टीम श्रेयस अय्यर की टीम के साथ भिड़ेंगी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेला जाएगा.

बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली अब फॉर्म में वापस आ चुके हैं. कोहली ने अपने अंतिम मैच मे 76 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा बल्लेबाजी क्रम में एरोन फिंच, देवदत पिडिकल, कोहली और डिविलियर्स काफी अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं. साथ ही इन खिलाड़ियों से टीम को उम्मीदें भी हैं.

वहीं इन बल्लेबाजों को दिल्ली के प्रमुख देंगबाजों का सामना करना होगा. जिसमें कगिसो रवाडा, एनरिक नोर्टजे, आर अश्विन और अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा शामिल हैं. बता दें कि ये चारों गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

वहीं अगर दिल्ली के बल्लेबाजी क्रम भी काफी शानदार है.  शिखर धवन और शिरोमन हेटमायर के कंधों पर टीम की जिम्मेदारी होगी. इसके अलावा पृथ्वी शॉ और रिशभ पंत भी शानदार लय में दिख रहे हैं.

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण भारत में आईपीएल का मैच नहीं हो पाया है. इस बार का आईपीएल मैच दुबई में खेला जा रहा है. हालांकि इस बार मैदान में सिर्फ खिलाड़ी ही मौजूद हैं. दर्शकों को परिमशन नहीं दी गई है.

The post IPL 2020 में आज होगा दिलचस्प मुकाबला, दुबई में भिड़ेंगी विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की टीम appeared first on Live Cities.