

स्पोर्ट्स डेस्क। सात मैच जीतकर दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष पर है. वहीं दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस काबिज है. मुंबई की टीम ने नौ में से सात मैच में जीत हासिल की है. तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है जिसने छह मैचों में जीत हासिल की है. हालांकि नेट रन रेट के आधार पर वह मुंबई से पीछे है. चौथे नंबर पर कोलकाता नाइटराइडर्स है जिसने नौ मैचों में पांच जीत दर्ज की है. चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है.

आपको बता दे की केएल राहुल ने 10 मैच में 540 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. आईपीएल में लगातार दूसरा शतक जड़ने वाले शिखर धवन दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 10 मैचों में अब तक दो शतक और दो अर्धशतक की बदौलत 465 रन बनाए हैं. मयंक अग्रवाल 398 रन के साथ तीसरे और डु प्लेसी 375 रन के साथ चौथे पायदान पर हैं, जबकि विराट कोहली 347 रन बनाकर पांचवे स्थान पर हैं.

पर्पल कैप की रेस में रबाडा ने खुद की स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर ली है. रबाडा 10 मैच में 21 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं. दूसरे पायदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी हैं जिन्होंने 16 विकेट चटकाए हैं. तीसरे नंबर पर अब मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं. उन्होंने ने 9 मैच में 15 विकेट हासिल किए हैं. चौथे नंबर जोफ्रा आर्चर हैं जो कि टूर्नामेंट में अब तक 13 विकेट ले चुके हैं.
Herald