Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: मैदान में भिड़ी राजस्थान रायल्स और बैंगलोर की टीम, शाम को होगा कोलकाता और दिल्ली के बीच मुकाबला

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: आईपीएल 2020 के 13वें सीजन में आज दो मैच खेला जाना है. पहला मैच राजस्थान रॉय्ल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दूसरा मैच दिल्ली और कोलकाता के बीच मैच होना है. पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेल जारी है. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. बता दें कि इस सीजन में दोनों टीमें 2-2 मैच जीत चुकी है.

दोनों टीमें अपनी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए खेल रही है. राजस्थान की टीम अंक तालिका में पांचवे स्थान पर है. वहीं, बैंगलोर छठे स्थान पर है. बता दें कि ये मैच अबुधाबी में हो रहा है. इस मैच में दोनों टीमें एक दूसरे को जोरदार टक्कर दे रही है.

वहीं आज दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है. दिनेश कार्तिक और श्रेयस अय्यर की टीम शारजहा क्रिकेट ग्राउंड पर भिडेगी. दिल्ली की ओर से श्रेयस अय्यर अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं. इसके अलावा रिशभ पंत, शिखर धवन और बिस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर पर टीम की निगाहें होंगी. इसके साथ-साथ गेंदबाजी क्रम में मार्कस स्टोनिइस, अक्षर पटेल, आर अश्विन और कगिसो रबाडा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

कोलकाता टीम की ओरे से कप्तान दिनेश कार्तिक, नितीश राणा, ओइन मोर्गन पर भारी जिम्मेदारी होगी. वहीं इस टीम की गेंदबाजी क्रम की बात की जाए तो पैट कमिंस, कुलदीप यादव और बिस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पर काफी उम्मीदें होंगी.

The post IPL 2020: मैदान में भिड़ी राजस्थान रायल्स और बैंगलोर की टीम, शाम को होगा कोलकाता और दिल्ली के बीच मुकाबला appeared first on Live Cities.