Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: कोहली ने इस स्टार खिलाड़ी को दिया स्पेशल गिफ्ट, देखें तस्वीर


स्पोर्ट्स डेस्क। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की आमने-सामने होंगी. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जहां एक तरफ चारों मैचों में अच्छी परफॉर्मेंस दी है. वहीं, दूसरी तरफ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी की. इससे पहले विराट ने तीन मैचों में मात्र 18 रन बनाए थे, लेकिन राजस्थान के खिलाफ उन्होंने शानदार 72 रनों की पारी खेली। अब ये दोनों टीमें सोमवार को भिड़ने वाली हैं। दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ियों की कोई कमी नही है और ये मैच जोरदार होने की पूरी संभावना है।

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया था और बेंगलोर ने राजस्थान को 8 विकेट से मात दी थी. इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार बल्लेबाजी की थी. कुछ वक्त से फॉर्म से बाहर चल रहे कोहली ने इस मैच में वापसी की और 53 गेंद पर नाबाद 72 रनों की जोरदार पारी खेली थी.


मैच के बाद दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने राहुल तेवतिया को उनके प्रदर्शन के लिए एक टी-शर्ट गिफ्ट की है. विराट कोहली ने अपनी टी-शर्ट ऑटोग्राफ कर तेवतिया को ये स्पेशल गिफ्ट दिया.आईसीसी ने कोहली और तेवतिया की यह तस्वीर ट्वीट की. इसके साथ कैप्शन दिया गया, 'विराट कोहली ने राहुल तेवतिया को एक स्पेशल ऑटोग्राफ जर्सी तोहफे में दी. खेल ही खेल को पहचानता है'.



Herald