Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL इतिहास में 6 साल बाद सुपर ओवर हुआ टाई, दूसरे सुपर ओवर में पंजाब ने मुंबई को हराया

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 36वें मुकाबले के दूसरे सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब ने (KXIP) ने बाजी मारी. उसने मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती ध्वस्त की. रविवार रात दुबई में पंजाब ने 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 176/6 रन बनाए और मैच टाई हो गया. मुंबई ने भी पहले बल्लेबाजी करते हुए 176/6 रन बनाए थे. पहला सुपर ओवर 5-5 रनों से टाई रहा. इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ, जिसमें पंजाब ने धमाकेदार जीत हासिल की. क्रिकेट इतिहास में यह अनोखा रहा, जब एक ही मैच में दो सुपर ओवर हुए. सबसे बढ़कर रविवार को ही मौजूदा आईपीएल के 35वें मुकाबले का नतीजा भी सुपर ओवर में निकला.

पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 5-5 रन बनाए। दूसरे में मुंबई ने पंजाब को 12 रन का लक्ष्य दिया। क्रिस गेल के छक्के और मयंक अग्रवाल के चौके की बदौलत पंजाब ने जीत दर्ज की। इससे पहले 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मैच टाई हुआ था। तब सुपर ओवर भी टाई रहा था। उस समय दो सुपर ओवर का नियम नहीं था। राजस्थान की टीम सुपर ओवर में ज्यादा चौके के आधार पर मैच जीती थी।

मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। पंजाब की टीम भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन क्रिस जॉर्डन अंतिम गेंद पर रनआउट हो गए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। उसके लिए सबसे ज्यादा रन राहुल ने बनाए। उन्होंने 77 रनों की पारी खेली। क्रिस गेल और निकोलस पूरन ने 24-24 रनों का योगदान दिया। दीपक हुड्डा ने 16 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए। क्रिस जॉर्डन 13 रन बनाकर रनआउट हो गए।



Herald