
दिल्ली कैपिटल को बैक टू बैक तीसरी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली को हैदराबाद ने 88 रनों के बड़े मार्जिन से हराया। दिल्ली अभी भी 14 पॉइंट्स के साथ आईपीएल पॉइंट टेबल में तीसरी पोजीशन पर बरक़रार है।
रिजल्ट ने न केवल SRH को नॉकआउट बर्थ हासिल करने के अपने चांसेस को बनाए रखने की अनुमति दी, बल्कि उनके नेट रन रेट को +0.396 में सुधार दिया।
मुंबई इंडियंस अभी भी 14 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है और उनका नेट रन रेट +1.252 है। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दूसरे स्थान पर है। अपनी लगातार चौथी जीत की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने बढ़त बनाई है और वर्तमान में वह चौथे स्थान पर है।
असली लड़ाई SRH और KKR के बीच लगती है, जो क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स सातवे और चेन्नई सुपर किंग्स आंठवे स्थान पर है।