

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। सारी टीमें एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ चुकी हैं। आक्रामक बल्लेबाजों और डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों की मौजूदगी में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल के 13वें सीजन में दूसरी बार भिड़ंत होगी।

शेख जायेद स्टेडियम में ही दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम केकेआर को मुंबई ने 23 सितंबर को मात दी थी लेकिन अब उसकी कोशिश हार भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करने की होगी मुंबई ने पिछले चार मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि केकेआर की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले मैच में उसे आरसीबी से 82 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

दोनों टीमों के बीच कुल 26 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से महज छह बार कोलकाता नाइट राइडर्स जीत दर्ज कर पाया है, जबकि 20 बार मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच होगा, पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को हराया था। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे और दोनों ने एक-एक मैच जीता था।
Herald