Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोफ्रा आर्चर ने लिया इस IPL का ‘बेस्ट कैच’, हैरान रह गए खिलाड़ी; VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड के इस खतरनाक बॉलर ने अपनी गेंदबजी से सबको प्रभावित किया है। सीजन के 45वें मुंबई इंडियंस के खिलाफ आर्चर ने एक शानदार कैच लिया। इसे देखकर राजस्थान के साथ-साथ मुंबई के खिलाड़ी भी हैरान रह गए। आर्चर ने कार्तिक त्यागी की गेंद पर ईशान किशन का कैच ‘सुपरमैन’ बनकर लिया।


दरअसल, मुंबई की पारी का 11वां ओवर चल रहा था। गेंदबाजी कर रहे थे राजस्थान के कार्तिक त्यागी। ईशान किशन ठोस बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 35 गेंद पर 37 रन बना लिए थे। किशन ने त्यागी की गेंद को थर्ड मैन की ओर मारा। लगा कि गेंद बाउंड्री के बाहर जाकर गिरेगी, लेकिन आर्चर ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने हवा में छलांग लगाते हुए पीछे की तरफ अपना हाथ कर शानदार कैच ले लिया। इसे देखकर खुद त्यागी हैरान थे। उनके अलावा बेन स्टोक्स और रियान पराग भी आश्चर्यचकित हो गए।


आर्चर ने ही मुंबई का पहला विकेट लिया था। उन्होंने क्विंटन डीकॉक को 6 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया था। इसके बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की पारी को संभाला। दोनों ने तेजी से बल्‍लेबजी की और पावरप्ले में मुंबई का स्कोर 59 रन तक पहुंचा दिया था। त्‍यागी ने इस साझेदारी को तोड़ा। आर्चर ने बेहतरीन कैच लेकर इस साझेदारी को तोड़ने में भी अपना योगदान दिया।



Herald